चाँद का सफर - कन्हैयालाल मत्त

कन्हैयालाल मत्तकन्हैयालाल मत्त18 Sept 1911

2 min read · 12.4K reads

चूहे राजा चले चाँद पर,
लेकर रॉकेट एक।
मक्खन के डब्बे, बिस्कुट के,
पैकेट लिए अनेक।
बोतल भूल गए पानी की,
हुआ बड़ा अफसोस।
चाँद वहाँ से बहुत दूर था,
धरती थी दो कोस।
रॉकेट की खिड़की से फौरन
मारी एक छलाँग।
मक्खन-बिस्कुट छोड़-छाड़कर
नीचे गिरे धड़ाम।।
कन्हैयालाल मत्त
About the poet

कन्हैयालाल मत्त

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like