ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी - कलीम आजिज़

कलीम आजिज़कलीम आजिज़11 Sept 1924 – 15 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads

ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी
मजबूर थे हम उस से मुहब्बत भी बहुत थी

उस बुत के सितम सह के दिखा ही दिया हम ने
गो अपनी तबियत में बगावत भी बहुत थी

वाकिफ ही न था रंज-ए-मुहब्बत से वो वरना
दिल के लिए थोड़ी सी इनायत भी बहुत थी

यूं ही नहीं मशहूर-ए-ज़माना मेरा कातिल
उस शख्स को इस फन में महारत भी बहुत थी

क्या दौर-ए-ग़ज़ल था के लहू दिल में बहुत था
और दिल को लहू करने की फुर्सत भी बहुत थी

हर शाम सुनाते थे हसीनो को ग़ज़ल हम
जब माल बहुत था तो सखावत भी बहुत थी

बुलावा के हम आजिज़ को पशेमान भी बहुत हैं
क्या कीजिये कमबख्त की शोहरत भी बहुत थी
कलीम आजिज़
About the poet

कलीम आजिज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from कलीम आजिज़

  1. दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो - कलीम आजिज़

    दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो ।वो दोस्त हो, दुश्मन को भी जो मात करो हो ।।

    12.4K reads
  2. शेर-ओ-सुखन - कलीम आजिज़

    1.वह शेर था जिसे कभी लाल किले के मुशायरे में आजिज़ साहब के मुँह से सुनकर इन्दिरा गांधी बिदक गई थीं!

    12.4K reads
  3. आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिला - कलीम आजिज़

    आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिलादिल भी हम को खूबी-ए-किस्मत से दीवाना मिला

    12.4K reads
  4. बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे है - कलीम आजिज़

    बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे हैग़ज़ल कम-बख़्त कुछ ऐसी पढ़े है दिल हिला दे है

    12.4K reads
  5. धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों का - कलीम आजिज़

    धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों काउठा नहीं है अभी ऐतबार नालों का

    12.4K reads