मुँह फकीरों से न फेरा चाहिए - कलीम आजिज़

कलीम आजिज़कलीम आजिज़11 Sept 1924 – 15 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads

मुँह फकीरों से न फेरा चाहिए
ये तो पूछा चाहिए क्या चाहिए

चाह का मेयार ऊँचा चाहिए
जो न चाहें उन को चाह चाहिए

कौन चाहे है किसी को बे-गरज
चाहने वालों से भागा चाहिए

हम तो कुछ चाहें हैं तुम चाहो हो कुछ
वक्त क्या चाहे है देखा चाहिए

चाहते हैं तेरे ही दामन की खैर
हम हैं दीवाने हमें क्या चाहिए

बे-रूखी भी नाज़ भी अंदाज भी
चाहिए लेकिन न इतना चाहिए

हम जो कहना चाहते हैं क्या कहें
आप कह लीजिए जो कहना चाहिए

बात चाहे बे-सलीका हो ‘कलीम’
बात कहने का सलीका चाहिए
कलीम आजिज़
About the poet

कलीम आजिज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from कलीम आजिज़

  1. दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो - कलीम आजिज़

    दिन एक सितम, एक सितम रात करो हो ।वो दोस्त हो, दुश्मन को भी जो मात करो हो ।।

    12.4K reads
  2. शेर-ओ-सुखन - कलीम आजिज़

    1.वह शेर था जिसे कभी लाल किले के मुशायरे में आजिज़ साहब के मुँह से सुनकर इन्दिरा गांधी बिदक गई थीं!

    12.4K reads
  3. आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिला - कलीम आजिज़

    आश्ना गम से मिला राहत से बे-गाना मिलादिल भी हम को खूबी-ए-किस्मत से दीवाना मिला

    12.4K reads
  4. बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे है - कलीम आजिज़

    बुलाते क्यूँ हो ‘आजिज़ को बुलाना क्या मज़ा दे हैग़ज़ल कम-बख़्त कुछ ऐसी पढ़े है दिल हिला दे है

    12.4K reads
  5. धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों का - कलीम आजिज़

    धड़कता जाता है दिल मुस्कुराने वालों काउठा नहीं है अभी ऐतबार नालों का

    12.4K reads