ये आँसू बे-सबब जारी नहीं है

Kalim AajizKalim Aajiz1 Jan 1920 – 14 Feb 2015

1 min read · 12.6K reads

ये आँसू बे-सबब जारी नहीं है
मुझे रोने की बीमारी नहीं है

न पूछो ज़ख्म-हा-ए-दिल का आलम
चमन में ऐसी गुल-कारी नहीं है

बहुत दुश्वार समझाना है गम का
समझ लेने में दुश्वारी नहीं है

गज़ल ही गुनगुनाने दो मुझ को
मिज़ाज-ए-तल्ख-गुफ्तारी नहीं है

चमन में क्यूँ चलूँ काँटों से बच कर
ये आईन-ए-वफादारी नहीं है

वो आएँ कत्ल को जिस रोज चाहें
यहाँ किस रोज़ तैयारी नहीं है

 

Kalim Aajiz
About the poet

Kalim Aajiz

Kalim Aajiz (1920 – 14 February 2015) was an Indian writer of Urdu literature and a famous poet. An academic educator and chairman of the Urdu Advisory Committee of the Government of Bihar. He was a recipient of the fourth highest Indian civilian honour of Pa…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like