काएम है सुरूर-ए-मै-ए-गुलफाम

Kalim AajizKalim Aajiz1 Jan 1920 – 14 Feb 2015

1 min read · 12.8K reads

काएम है सुरूर-ए-मै-ए-गुलफाम हमारा
क्या गम है अगर टूट गया जाम हमारा

इतना भी किसी दोस्त का दुश्मन न हो कोई
तकलीफ है उन के लिए आराम हमारा

फूलों से मोहब्बत है तकाज़ा-ए-तबीअत
काँटों से उलझना तो नहीं काम हमारा

भूले से कोई नाम वफा का नहीं लेता
दुनिया को अभी याद है अंजाम हमारा

गैर आ के बने हैं सबब-ए-रौनक-ए-महफिल
अब आप की महफिल में है क्या काम हमारा

मौसम के बदलते ही बदल जाती हैं आँखें
यारान-ए-चमन भूल गए नाम हमारा

Kalim Aajiz
About the poet

Kalim Aajiz

Kalim Aajiz (1920 – 14 February 2015) was an Indian writer of Urdu literature and a famous poet. An academic educator and chairman of the Urdu Advisory Committee of the Government of Bihar. He was a recipient of the fourth highest Indian civilian honour of Pa…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like