हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिले

Kalim AajizKalim Aajiz1 Jan 1920 – 14 Feb 2015

1 min read · 12.6K reads

हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिले
हम वो नहीं है साकी के जब माँगे तब मिले

फरियाद ही में अहद-ए-बहाराँ गुज़र गया
ऐसे खुले के फिर न कभी लब से लब मिले

हम ये समझ रहे थे हमीं बदनसीब हैं
देखा तो मैकदै में बहुत तिश्ना-लब मिले

किस ने वफा का हम को वफा से दिया जवाब
इस रास्ते में लूटने वाले ही सब मिले

मिलते हैं सब किसी न किसी मुद्दआ के साथ
अरमान ही रहा के कोई बे-सबब मिले

रक्खा कहाँ है इश्क ने ‘आजिज़’ को होश में
मत छेड़ियो अगर कहीं वो बे-अदब मिले

 

Kalim Aajiz
About the poet

Kalim Aajiz

Kalim Aajiz (1920 – 14 February 2015) was an Indian writer of Urdu literature and a famous poet. An academic educator and chairman of the Urdu Advisory Committee of the Government of Bihar. He was a recipient of the fourth highest Indian civilian honour of Pa…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like