ग़म की आग बड़ी

Kalim AajizKalim Aajiz1 Jan 1920 – 14 Feb 2015

1 min read · 12.6K reads

ग़म की आग बड़ी अलबेली कैसे कोई बुझाए ।
अन्दर हड्डी-हड्डी सुलगे बाहर नज़र न आए ।

एक सवेरा ऐसा आया अपने हुए पराए,
इसके आगे क्या पूछो हो आगे कहा न जाए ।

घाव चुने छाती पर कोई, मोती कोई सजाए,
कोई लहू के आँसू रोए बंशी कोई बजाए ।

यादों का झोंका आते ही आँसू पाँव बढाए,
जैसे एक मुसाफ़िर आए एक मुसाफ़िर जाए ।

दर्द का इक संसार पुकारे खींचे और बुलाए,
लोग कहे हैं -- ठहरो-ठहरो, ठहरा कैसे जाए ।

कैसे-कैसे दुःख नहीं झेले, क्या-क्या चोट न खाए,
फिर भी प्यार न छूटा हम से आदत बुरी बलाय ।

आजिज़ की हैं उलटी बातें कौन उसे समझाए,
धूप को पाग़ल कहे अन्धेरा दिन को रात बताए ।

Kalim Aajiz
About the poet

Kalim Aajiz

Kalim Aajiz (1920 – 14 February 2015) was an Indian writer of Urdu literature and a famous poet. An academic educator and chairman of the Urdu Advisory Committee of the Government of Bihar. He was a recipient of the fourth highest Indian civilian honour of Pa…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like