धरती सुगर्भा-सी - कैलाश मनहर

कैलाश मनहरकैलाश मनहर2 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

किसी रोते हुए कवि की आत्मा का
एकान्त ढूँढ़ता हूँ मैं
जहाँ अपनी इच्छाओं के बीज रोप सकूँ
आँखों की तरह.....

मेरे रोपे हुए सपनों की फ़सल काटेंगी
आने वाली पीढ़ियाँ और उस वक़्त
किसी कविता की आँख से टपक गया यदि
एक भी आँसू
तो युगों-युगों तक उर्वरा बनी रहेगी
यह धरती सुगर्भा-सी....

भटकना ही है मुझे निरन्तर
किसी रोते हुए कवि की आत्मा के लिए
मैं तुम्हारे पास भी आऊँगा
किसी एक दिन
तुम भी तो रोओगे मित्र
धरती के दुःख में पिघलते
हिमालय-से....
कैलाश मनहर
About the poet

कैलाश मनहर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like