कैसे कैसे तलवे - कैलाश गौतम

कैलाश गौतमकैलाश गौतम8 Sept 1944 – 9 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

कैसे कैसे तलवे अब सहलाने पड़ते हैं
कदम कदम पर सौ सौ बाप बनाने पड़ते हैं

क्या कहने हैं दिन बहुरे हैं जब से घूरों के
घूरे भी अब सिर माथे बैठाने पड़ते हैं

शायद उसको पता नहीं वो गाँव की औरत है
इस रस्ते में आगे चलकर थाने पड़ते हैं

काम नहीं होता है केवल अर्जी देने से
कुर्सी कुर्सी पान फूल पहुँचाने पड़ते हैं

इस बस्ती में जीने के दस्तूर निराले हैं
हर हालत में वे दस्तूर निभाने पड़ते हैं

हँस हँस करके सारा गुस्सा पीना पड़ता है
रो रोकर लोहे के चने चबाने पड़ते हैं
कैलाश गौतम
About the poet

कैलाश गौतम

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी