तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे।
घट घट में वही साँई रमता, कटुक बचन मत बोल रे।
धन जोबन को गरब न कीजै, झूठा पँचरंग चोल रे।
सुन्न महल में दियना बार ले, आसा सों मत डोल रे।
जोग जुगत से रंग-महल में, पिय पाई अनमोल रे।
कहैं कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे॥








