मन बनिया बनिज न छोड़ै।
जनम जनम का मारा बनियाँ, अजहूँ पूर न तौले।
पासँग कै अधिकारी लैले, भूला भूला डोलै।
घर में दुबिधा कुमति बनी है, पल में चित्त तोरै।
कुनबा वाके सकल हरानी, अमृत में विष घोलै।
तुमहीं जल में तुमहीं थल में, तुमहीं घट घट बोलै।
कहैं कबीर या सिष को डरिये, हिरदे गाँठि न खोलै॥








