सूख रहे आँगन के पौधे - ज्योति खरे

ज्योति खरेज्योति खरे5 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

घर में जबसे अपनों ने
अपनी-अपनी राह चुनी
चाहत के हर दरवाज़े पर
मकड़ी ने दीवार बुनी।

       लौटा वर्षों बाद गाँव में
       सहमा-सा चौपाल मिला
       बाबूजी का टूटा चश्मा
       फटा हुआ रुमाल मिला

टूट रही अम्मा की साँसे
कानो ने इस बार सुनी।
                       
       मन्दिर की देहरी पर बैठी
       दादी दिन भर रोती हैं
       तरस रहीं अपनेपन को
       रात-रात नहीं सोती हैं

बैठ-बैठ कर यहाँ-वहाँ
बहुएँ करती कहा-सुनी।

        दवा-दवा चिल्लाते दादा
        खाँसी रोक नहीं पाते
        बड़े-बड़ों की क्या बताएँ
        बच्चे भी पास नहीं आते

सूख रहे आँगन के पौधे
दीमक ने हर डाल घुनी
ज्योति खरे
About the poet

ज्योति खरे

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी