ब्रजमंडल अमरत बरसै री - जुगलप्रिया

जुगलप्रियाजुगलप्रिया

3 min read · 12.4K reads

ब्रजमंडल अमरत बरसै री।
जसुदानंदन गोप-गोपिन को सुख सोहाग उपजै सरसै री॥
बाढ़ी लहर अंग-अंगन में जमुना तीर नीर उछरै री।
बरसत कुसुम देव अंबरतें सुरतिय दरसन हित तरसै री॥
कदलौ बंदनवार बंधाये तोरन धुज सौथिया दरसै री।
हरद दूब दधि रोचन साजै मंगल कलस देख हरसै री॥
नाचै गावै रंग बढ़ावै जो जाके मन में भावै री।
शुभ सहनाई बजत रात-दिन चहुँदिसि आनंदघन छावै री॥
ढाढ़ी ढाढ़िन नाचि रिझावै जो चाहे जो, सो पावै री।
पलना ललना झूल रही है जसुदा मंगल गुन गावै री॥
करै निछाबर तन मन सरबस जो ब्रजनंदन को जावै री।
जुगल प्रिया यह नंद महोत्सव दिन प्रति वा ब्रज में होवै री॥
जुगलप्रिया
About the poet

जुगलप्रिया

Jupal Priya is an India Poet.

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like