मन तुम मलिनता तजि देहु - जुगलप्रिया

जुगलप्रियाजुगलप्रिया

2 min read · 12.4K reads

मन तुम मलिनता तजि देहु।
सरन गहु गोविंद की अब करत कासो नेहु॥
कौन अपने आप काके परे माया सेहु।
आज दिन लौं कहा पायो कहा पैहौ खेहु॥
विपिन वृंदा वास करु जो सब सुखनि को गेहु।
नाम मुख मे ध्यान हिय मे नैन दरसन लेहु॥
छाँड़ि कपट कलंक जग में सार साँचो एहु।
‘जुगल प्रिया’ बन चित्त चातक स्याम स्वाँती मेहु॥
जुगलप्रिया
About the poet

जुगलप्रिया

Jupal Priya is an India Poet.

View profile & all 14 Poems / Stories

More from जुगलप्रिया

  1. दृग तुम चपलता तजि देहु - जुगलप्रिया

    दृग तुम चपलता तजि देहु।गुंजरहु चरनार विंदनि होय मधुप सनेहु॥

    12.4K reads
  2. नीर प्रिय लागे जमुना तेरो - जुगलप्रिया

    नीर प्रिय लागे जमुना तेरो।जा दिन दरस परस ना पाऊँ बिकल होत जिय मेरो॥

    12.4K reads
  3. बगुला भक्तन सों डरिये री - जुगलप्रिया

    बगुला भक्तन सों डरिये री।इक पग ठाढ़े ध्यान धरत है दीन मीन लौं किमि बचिए री।

    12.4K reads
  4. जय श्री जमुने कलिमल-तारिनि - जुगलप्रिया

    जय श्री जमुने कलिमल-तारिनि।करु करुना प्रीतम की प्यारी भँवर तरंग मनोहर धारिनि॥

    12.4K reads
  5. नाथ अनाथन की सब जानै - जुगलप्रिया

    नाथ अनाथन की सब जानै।ठाढ़ी द्वार पुकार करति हौं श्रवन सुनत नहिं कहा रिसानै।

    12.4K reads