वो जोश ख़ैरगी है तमाशा कहें जिसे

Josh MalihabadiJosh Malihabadi12 May 1898 – 12 Feb 1982

1 min read · 12.8K reads

वो जोश ख़ैरगी है तमाशा कहें जिसे
बेपरदा यूँ हुए हैं के परदा कहें जिसे

अल्लाह रे ख़ाकसारिए रिंदाँने बादाख्वार
रश्क-ए-ग़ुरूर-ओ-क़ैसर-ओ-कसरा कहें जिसे

बिजली गिरी वो दिल पे जिगर तक उतर गई
इस चर्ख़-ए-नाज़ से क़द-ए-बाला कहें जिसे

ज़ुल्फ़-ए-हयात नोएबशर में है आज तक
ज़ख़्म-ए-गुनाह-ए-आदम-ओ-हव्वा कहें जिसे

कितनी हक़ीक़तों से फ़ज़ूँतर है वो फ़रेब
दिल की ज़ुबाँ में वादा-ए-फ़रदा कहें जिसे

मेरा लक़ब है जिसका लक़ब है शमीम-ए-ज़ुल्फ़
मेरी नज़र है चेहरा-ए-ज़ेबा कहें जिसे

लो आ रहा है वो कोई मस्त-ए-ख़राम से
इस चाल से के लरज़िश-ए-सेहबा कहें जिसे

तेरे निशात-ए-ख़ाना-ए-अमरोज़ में नहीं
वो बुज़दिली के ख़तरा-ए-फ़रदा कहें जिसे

ख़ंजर है जोश हाथ में दामन लहू से तर
ये उसके तौर हैं के मसीहा कहें जिसे

Josh Malihabadi
About the poet

Josh Malihabadi

Josh Malihabadi (Urdu: جوش ملیح آبادی‎) (born as Shabbir Hasan Khan; شبیر حسن خان) (5 December 1898 – 22 February 1982) popularly known as Shayar-e-Inqalab (poet of revolution) was an Pakistani poet. He wrote over 100,000 couplets and more than 1,000 rubaiyat…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from Josh Malihabadi

  1. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    13.4K reads
  2. ऐ दीलावर 'आदमी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर 'आदमी'ज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर 'आदमी'

    12.6K reads
  3. नक़्श-ए-ख़याल दिल से मिटाया नहीं हनोज़

    नक़्श-ए-ख़याल दिल से मिटाया नहीं हनोज़बेदर्द मैंने तुझको भुलाया नहीं हनोज़

    12.6K reads
  4. ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सके

    ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सकेकि ग़ुंचे खिल तो सके खिल के मुस्कुरा न सके

    12.8K reads
  5. ऐ मलिहाबाद के रंगीं गुलिस्तां अलविदा

    ऐ मलिहाबाद के रंगीं गुलिस्तां अलविदाअलविदा ऐ सरज़मीन-ए-सुबह-ए-खन्दां अलविदा

    13.2K reads

More Poetry & Stories You May Like