तुम तो थे रूठे ही - जीवन शुक्ल

जीवन शुक्लजीवन शुक्ल3 Apr 1932

2 min read · 12.4K reads


तुम तो रूठे थे
चित्र और रूठ गया

जहा सहा संयम से
नाता था टूट गया

उर्मिल हो उठी पीर
रोकेगा कौन मरुद
तिरते से पातों को

छाला यह अंतस का
असमय ही फूट गया

मेरा मन मानी है
तसरा अभिमानी है

कमलों की नालों को
रितु का शिशु कूट गया ।

जीवन शुक्ल
About the poet

जीवन शुक्ल

जन्म: 03 अप्रैल 1932 जन्म स्थान: खजुहा, फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश, भारत कुछ प्रमुख कृतियाँ: झाऊ की ओट में गुलाब, तरासी आत्मा, जीवन सृजन

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like