आषाढ़ तो आया - जीवन शुक्ल

जीवन शुक्लजीवन शुक्ल3 Apr 1932

2 min read · 12.4K reads

आषाढ़ तो आया
घास नहीं
हो उठी झरबेरी
हरी हरी।

हथेलियाँ पसार दीं
शूलों पर वार दीं
टुकड़े हो टूट पड़ा
आसमान धरती पर
घूँघट में धूल की
कल तक थी डरी डरी
आज है हरी हरी ।

कैसे क्या ले आऊँ
सूनापन भर जाऊँ
रुकती नहीं है
गति ये कलेण्डर की
ओ रे पहुना रे घन !
कमरव की आँखें हैं
भरी भरी
हो उठी झरबेरी
हरी हरी।

जीवन शुक्ल
About the poet

जीवन शुक्ल

जन्म: 03 अप्रैल 1932 जन्म स्थान: खजुहा, फ़तेहपुर, उत्तर प्रदेश, भारत कुछ प्रमुख कृतियाँ: झाऊ की ओट में गुलाब, तरासी आत्मा, जीवन सृजन

View profile & all 8 Poems / Stories