क़तर दिया - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

3 min read · 12.3K reads

क्या-क्या न क़तर दिया
कभी सपने
कभी आवाज़
कभी ज़िंदगी
और तुम हो कि
किसी बात की क़द्र ही नहीं करते
हर दिन एक नए कलेवर के साथ
एक नई शिकायत
कभी मेरे चुप होने पर
कभी चुप न होने पर
कभी सपने देखने पर
कभी सपने न देखने पर
कभी तहजीब से ज़िंदगी जीने पर
कभी बेतरतीब ज़िंदगी जीने पर
हाँ, मालूम है
सब कुछ क़तर दिया
पर तुम-सी बन न पाई
तुम्हारी रंजिश बस यही है !

(मार्च 1, 2013)
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like