ताँत यह कितना गझिन - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

5 min read · 12.4K reads

लौटना कितना कठिन है,
क्या पता !
दिन, अभी कुछ और दिन हैं,
क्या पता !

ठीक से पन्ने समय के पढ़ न पाया,
घर बसाने के लिए क्यों उजड़ आया,
हर सुबह से शाम तक मरता, सिहरता,
वक्त की गठरी लिए सिर, पाँव भरता,
तन्तु टूटे हुए, जो मैंने बुने हैं,
रक्त में भीगे हुए, किसने तुने हैं,
ताँत यह कितना गझिन है,
क्या पता!

चाहकर भी मृत्यु का होना, न होना,
दृष्टियों का जागना, ऊँघना, न सोना,
तीक्ष्ण, शब्दातीत, हर क्षण बिलखता है,
कुछ असम्भव है, न होना चाहता है,
क्यों अकेले इस तरह सज-धज रहा है,
रिद्म में अपने अनवरत बज रहा है,
चुभ रहा किस धातु का विषबुझा पिन है,
क्या पता !

सख़्त पत्थर की तरह है, दोहरा है,
मैं जहाँ लिपटा हुआ हूँ, कोहरा है,
आ रहा इस वक्त को हँसना, न रोना,
इस तरह से आदमी का नग्न होना,
शब्दवत जो सहज है, पर बहुत तीखा,
जिसे लिखना आज तक मैंने न सीखा,
सुबह जैसा रात का बासी तुहिन है,
क्या पता !
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like