पत्तल चाटो - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

5 min read · 12.4K reads

खाओ-खाओ, उनकी खाओ, उनकी गाओ, हमको बाँटो।
इनसानों का साथ छोड़कर धनवानों के पत्तल चाटो।

अव्वल-अव्वल जो दिखते हैं, ठग है, सब-के-सब बिकते हैं,
झूठे, क़ातिल और लुटेरे, चोर, चार सौ बीस सँपेरे,
राजनीति की चादर ओढ़े लोकतन्त्र के फुंसी-फोड़े
जाओ तुम भी गाल बजाओ, हुक्का-पानी करो, कराओ
घड़ियालों के आँसू पोछो, आदमखोरी में दिन काटो।

हम हैं अपने मित्र-गाँव के, वे मतलब के और दाँव के,
हम सब हैं जन-मन के प्यारे, वे सब खड़े बज़ार-बज़ारे
हमको भगत-सुभाष चाहिए, उन्हें देश का नाश चाहिए
जाओ तुम गलबहियाँ डालो, आस्तीन में अजगर पालो
बस्ती-बस्ती मानवता की क़ब्र खोदकर मिट्टी पाटो।

सिसक रहे खेतिहर-मजूरे, तुम सर्कस में बने जमूरे
आधी आबादी पर आफ़त, तुम उनके संग करो शराफ़त
कोठी बेचो, कोठे बेचो, घर-घर खूब मुखौटे बेचो
जात-पाँत के पँगे बेचो, नफ़रत बेचो, दंगे बेचो
आँख-आँख में धूल झोक कर बचा-खुचा उजियारा छाँटो।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीइंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँ