मैंने अपना खोवा कूटा - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

5 min read · 12.4K reads

लूटा यश, क्या अपयश लूटा।
मैंने अपना खोवा कूटा।

इधर चकत्ता, उधर चकत्ती,
समय ने किया रत्ती-रत्ती,
कचर दिया भुर्ता के माफिक
पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा..
मैंने अपना खोवा कूटा।

हारा-थका नहीं मझधारा,
खुद ओखल में सिर दे मारा,
मूसल-मूसल घान गिरी तो
आह-ऊह कर टूटा-फूटा..
मैंने अपना खोवा कूटा।

क्या खोया, क्या पाया होगा,
कितना रुधिर बहाया होगा,
तरकस-तरकस तीर-सा तना,
अपनी ही छाती पर छूटा..
मैंने अपना खोवा कूटा।

क्यों कोई जाने, पहचाने,
रहे न अपने ठौर-ठिकाने,
गूंगे कण्ठ लगा हकलाने,
जैसे पड़ा गले में खूँटा..
मैंने अपना खोवा कूटा।

साबुत सारे जोगी-भोगी,
शायद और कुटाई होगी,
इनके बीच निहत्था-सा मैं,
कितना सच्चा, कितना झूठा..
मैंने अपना खोवा कूटा।

बना कचूमर बहस-वाद में,
डूबा नथुने तक विषाद में,
कोई नहीं सगा बन पाया,
इनसे रूठा, उनसे रूठा..
मैंने अपना खोवा कूटा।

 (’खोवा कूटने’ का मतलब है -- नष्ट करना या बर्बाद करना)
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like