राकेट उड़ा - जयप्रकाश भारती

जयप्रकाश भारतीजयप्रकाश भारती2 Sept 1936 – 5 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

राकेट उड़ा हवा में एक,
लाखों लोग रहे थे देख।

पहले खूब लगे चक्कर,
हुआ अचानक छू-मंतर।

जा पहुँचा चंदा के पास,
जहाँ न पानी, जहाँ न घास।

उलटे पाँव लौट आया,
साथ धूल-मिट्टी लाया!
जयप्रकाश भारती
About the poet

जयप्रकाश भारती

View profile & all 3 Poems / Stories