राजा-रानी - जयप्रकाश भारती

जयप्रकाश भारतीजयप्रकाश भारती2 Sept 1936 – 5 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

एक था राजा
एक थी रानी,
दोनों करते-
थे मनमानी।

राजा का तो
पेट बड़ा था,
रानी का भी-
पेट घड़ा था!

खूब थे खाते
वे छक-छककर,
फिर सो जाते
थे थक-थक कर!

काम यही था
बक-बक, बक-बक,
नौकर से बस
झक-झक, झक-झक!
जयप्रकाश भारती
About the poet

जयप्रकाश भारती

View profile & all 3 Poems / Stories