पगलो मौसी - जयप्रकाश भारती

जयप्रकाश भारतीजयप्रकाश भारती2 Sept 1936 – 5 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

पगलो मौसी सोती है,
सोते-सोते जगती है।

जगते-जगते सोती है,
पगलो मौसी रोती है।

रोते-रोते हँसती है,
हँसते-हँसते रोती है

पगलो मौसी मोटी है,
मोटी है जी, खोटी है।

कद में एकदम छोटी है
मानो फूली रोटी है।
जयप्रकाश भारती
About the poet

जयप्रकाश भारती

View profile & all 3 Poems / Stories