कुँआ ये प्यार का प्यासा बहुत है - जयनारायण बुधवार

जयनारायण बुधवारजयनारायण बुधवार

3 min read · 12.4K reads

कुँआ ये प्यार का प्यासा बहुत है
सम्हलना,देखकर,गहरा बहुत है।

मेरे दिल पर न कोई तंज़ करना
ये बच्चा रात भर रोया बहुत है।

पता देती है उसकी बदमिजाजी
किसी ने टूट कर चाहा बहुत है।

नहीं है ख़ास कुछ चेहरे में मेरे
तुम्हारी आँख ने देखा बहुत है।

वहीं से आती हैं ठंढी हवाएं
तुम्हारी रूह में झाँका बहुत है।

बुरा मत मानो उसकी बेदिली का
वो राजा है,मगर तनहा बहुत है।

रहम मत कीजिये मुझ पर खुदाया
ये मरहम जख्म में लगता बहुत है।
जयनारायण बुधवार
About the poet

जयनारायण बुधवार

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like