फिर नया दिनमान आया - जय कृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

पर्वतों का
माथ छूकर
टहनियों का
हाथ छूकर
फिर नया दिनमान आया |
नया संवत्सर
हमारे घर
नया मेहमान आया |

सूर्यमुखियों के
खिले चेहरे
हमें भी दिख रहे हैं,
कुछ नई
उम्मीद वाले
गीत हम भी लिख रहे हैं,
ज़ेहन में
भुला हुआ फिर से
कोई उपमान आया |

पेड़ पर
ऊँघते परिन्दे
जाग कर उड़ने लगे हैं,
नए माँझे
फिर पतंगों की
तरफ़ बढ़ने लगे हैं,
घना
कोहरा चीरकर
मन में नया अरमान आया |

नई किरणों
से नई आशा
नई उम्मीद जागे,
पत्तियों के
साथ ताज़े फूल
गूँथे नए धागे,
ख़ुशबुओं का
शाल ओढ़े
फिर नया पवमान आया |

खूँटियों पर
टँगे कैलेन्डर
हवा में झूलते हैं,
हम इन्हीं
को देखकर
बीता हुआ कल भूलते हैं,
चलो मिलकर
पिएँ काफ़ी
किचन से फ़रमान आया |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads