लोग हुए बेताल से - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

इस मौसम की
बात न पूछो
लोग हुए बेताल से ।
भोर नहाई
हवा लौटती
पुरइन ओढ़े ताल से ।

चप्पा-चप्पा
सजा-धजा है
सँवरा निखरा है
जाफ़रान की
ख़ुशबू वाला
जूड़ा बिखरा है
एक फूल
छू गया अचानक
आज गुलाबी गाल से ।

आँखें दौड
रही रेती में
पागल हिरनी-सी,
मुस्कानों की
बात न पूछो
जादूगरनी-सी,
मन का योगी
भटक गया है
फिर पूजा की थाल से

सबकी अपनी
अपनी ज़िद है
शर्तें हैं अपनी,
जितना पास
नदी के आए
प्यास बढ़ी उतनी,
एक-एक मछली
टकराती जाने
कितने जाल से ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads