खुली किताबों में - जय कृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

बीत रहे हैं
दिन सतरंगी
केवल ख़्वाबों में |
चलो मुश्किलों
का हल ढूँढें
खुली किताबों में |

इन्हीं किताबों में
जन- गण -मन
तुलसी की चौपाई ,
इनमें ग़ालिब -
मीर ,निराला
रहते हैं परसाई ,
इनके भीतर
जो खुशबू वो
नहीं गुलाबों में |

इसमें कई
विधा के गेंदें -
गुड़हल खिलते हैं ,
बंजर मन
को इच्छाओं के
मौसम मिलते हैं |
लैम्पपोस्ट में
पढ़िए या फिर
दफ़्तर, ढाबों में |

तनहाई से
हमें किताबें
दूर भगाती हैं ,
ज्ञान अगर
खुद सो जाए
तो उसे जगाती हैं ,
इनमें जो
परवाज़ ,कहाँ
होती सुर्खाबों में ?

इनको पढ़कर
कई घराने
गीत सुनाते हैं ,
इनकी जिल्दों में
जीवन के रंग
समाते हैं ,
ये न्याय सदन ,
संसद के सारे
प्रश्न -जबाबों में |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.3K reads