कभी मूरत से कभी सूरत से हमको प्यार होता है - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

कभी मूरत कभी सूरत से हमको प्यार होता है
इबादत में मुहब्बत का ही इक विस्तार होता है ।

हम करवाचौथ के व्रत को मुकम्मल मान लेते हैं
ज़मीं के चाँद को जब चाँद का दीदार होता है ।

पुजारिन बनके पतियों की उमर की कामना करतीं,
सुहागिन औरतों का इससे बेड़ा पार होता है ।

तुम्हें ऐ चाँद हिन्दू देख लें तो चौथ होता है,
मुसलमां देख लें तो ईद का त्यौहार होता है ।

यही वो चाँद है बच्चे जिसे मामा कहा करते,
हक़ीक़त में मगर रिश्तों का भी आधार होता है ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads