आज करवा चौथ - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

आज करवा चौथ
का दिन है
आज हम तुमको सँवारेंगे ।
देख लेना
तुम गगन का चाँद
मगर हम तुमको निहारेंगे ।

पहनकर
काँजीवरम का सिल्क
हाथ में मेंहदी रचा लेना,
अप्सराओं की
तरह ये रूप
आज फ़ुरसत में सजा लेना,
धूल में
लिपटे हुए ये पाँव
आज नदियों में पखारेंगे ।

हम तुम्हारा
साथ देंगे उम्रभर
हमें भी मझधार में मत छोड़ना,
आज चलनी में
कनखियों देखना
और फिर ये व्रत अनोखा तोड़ना,
है भले
पूजा तुम्हारी ये
आरती हम भी उतारेंगे ।

ये सुहागिन
औरतों का व्रत
निर्जला, पति की उमर की कामना
थाल पूजा की
सजा कर कर रहीं
पार्वती शिव की सघन आराधना,
आज इनके
पुण्य के फल से
हम मृत्यु से भी नहीं हारेंगे ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.3K reads