छोटी सी गौरैया - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

छोटी सी गौरैया
इक तिनका
इक दाना ले कर
चलती आँगन
बाहर भीतर
सांझ सबेरे
दिन दुपहरिया
छोटी सी गौरैया

काली आँखें
सरस पनीली
कोमल पाँखें
जान हठीली
चीं चीं चीं चीं
नहीं थकती है
रुक चल ढुल-मुल
शोर मचैया
छोटी सी गौरैया

छोटी धनिया
गोधन के संग
ललचाई सी
भाग दौड़ कर
लाती दाने
एक कटोरी
और प्याली में
पानी भर-भर
करती दिन भर
मान मनैय्या
छोटी सी गौरैया
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like