बॉल पेन - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

कितना आसान था न
कोरे पन्नों पर फाउंटेन पेन से लिखे
झक सफ़ेद सच को
मार देना
बस एक दवात काली स्याही ही तो
उड़ेलनी होती थी
लेकिन अब
बॉल पेन से लिखा सच
अगले कई सफ़ों तक
छोड़ जाता है अपने निशान
इसे मिटाने के लिए
जुगाड़ना पड़ता है
जीवन भर का ख़ौफ़
बहाना पड़ता है
पूरी देह भर का खून
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like