अव्यक्त भय - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

6 min read · 12.4K reads

क्या वह करेगा ऐसा
मेरे साथ?
मैं नहीं जानती
क्यों मेरी देह
मुझ से ज्यादा नज़र आती है उसे
मैं नहीं जानती -
कब उसकी भूख उसके इंसान पर
ज्यादा हावी हो जाएगी
नहीं जानती - तब देह के ज़ख्म ज्यादा दुखेंगे
या आत्मा के आघात
 
मैं नहीं जानती - जब मुझे सड़क के किनारे
या किसी गली से
उठाया जायेगा
तो लोग मेरी अधनंगी अवस्था पर
ज्यादा चर्चा करेंगे
टीवी पर, अखबारों में..
या मेरी देह-आत्मा पर मरहम लगाने की सोचेंगे
 
तीन में से एक स्त्री
शिकार होती है कभी न कभी
बलात्कार का
या बलात्कार की कोशिश का
मैं नहीं जानती
मैं उन अभागी स्त्रियों में हूँ कि नहीं
इसलिए डरती हूँ हरदम
किस से बात न करूँ
कहाँ न जाऊं
कितना छुपूँ?
मैं नहीं, यह प्रश्न मेरे जीवन को
रूप-रेखा-आकार देते हैं
क्या वह कोई परिचित होगा
या अपरिचित कोई
वह कौन सी जगह होगी
जहाँ ऐसा जघन्य होगा
क्या मेरा भाई
कोई पुत्र
या पति
सुन पायेगा मेरी पुकार
क्या मैं अकेले
जूझती हार जाऊँगी
और फिर झेलूंगी जीवन भर
एक घिनौनी सडांध को
जो उसकी देह से उठकर
मेरे मन में समा गयी
हमेशा के लिए.
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी