देह का जादू - जया जादवानी

जया जादवानीजया जादवानी1 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

उगती है देह उसकी हथेली पर
वह मुट्ठी भींच लेती है

उगती है देह उसकी आंखों में
दिखता है लहराता लाल गुलाब
पौधा नहीं दिखता
कसकर मींच लेती है आंखें
चुभते हैं कांटे
झपक कर रोकती है आंसू
गुलाब भीतर खींच लेती है

उगती है देह
उसके बालों की महक में
उचक कर बैठ जाती है माथे पर
ढंकती है इधर तो
बौखलाया उधर दिखने लगता है

कस कर बांधती है चोटी
तो उसकी सलवटों में उगती है देह
देह कभी पीछे
कभी आगे उगती है
बार-बार उसे पीछे खींचती लड़की
हांफती है
पसीने से भीगते हैं वक्ष
देह उन पर उतराती है...!
जया जादवानी
About the poet

जया जादवानी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like