ऐ सैल-ए-आब ठहर अब के गर्दनों तक रह - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

3 min read · 12.4K reads

ऐ सैल-ए-आब ठहर अब के गर्दनों तक रह
तनों की तख़्तियाँ धोनी हैं बस तनों तक रह

जहाँ है शहर वहाँ दूर तक दरिन्दे हैं
ग़ज़ल, ग़ज़ाल के होंटों पे आ बनों तक रह

गली में ताक में बैठे हैं तिफ़्ल-ए-सँग-ब-दस्त
ऐ मेरी ख़्वाहिश-ए-अय्यार आँगनों तक रह

बहुत से काम हैं जिन से निपटना बाक़ी है
विसाल-रुत तो बड़ी शय है सावनों तक रह

हवा में तीर चलाने से फ़ाएदा जावेद
तिरी जब आँखें खुली हैं तो दुश्मनों तक रह
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads