इक पल गमों का दरिया - जावेद अख़्तर

जावेद अख़्तरजावेद अख़्तर17 Nov 1945

2 min read · 12.4K reads

इक पल गमों का दरिया, इक पल खुशी का दरिया
रूकता नहीं कभी भी, ये ज़िन्‍दगी का दरिया

आँखें थीं वो किसी की, या ख़्वाब की ज़ंजीरे
आवाज़ थी किसी की, या रागिनी का दरिया

इस दिल की वादियों में, अब खाक उड़ रही है
बहता यहीं था पहले, इक आशिकी का दरिया

किरनों में हैं ये लहरें, या लहरों में हैं किरनें
दरिया की चाँदनी है, या चाँदनी का दरिया
जावेद अख़्तर
About the poet

जावेद अख़्तर

Javed Akhtar is an Indian poet, lyricist, screenwriter and political activist. Known for his work in Hindi cinema, he has won five National Film Awards, and received the Padma Shri in 1999 and the Padma Bhushan in 2007, two of India's highest civilian honours…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like