ग़म न हो पास - जानकीवल्लभ शास्त्री

जानकीवल्लभ शास्त्रीजानकीवल्लभ शास्त्री5 Feb 1916 – 7 Apr 2011

3 min read · 12.4K reads

ग़म न हो पास इसी से उदास मेरा मन ।
साँस चलती है, चिहुँक चेतता नहीं है तन ।।

नींद ऐसी न किसी और को आई होगी,
जाग कर ढूँढती धरती कहाँ है मेरा गगन ।

मौसमी गुल हो निछावर, बहार तुम पर ही,
क़ाबिले दीद ख़िजाँ में खिला है मेरा चमन ।

भूलकर कूल ग़र्क़ कश्तियाँ हुईं कितनी,
लौट मझधार से आया चिरायु ख़ुद मरण ।

बुलबुलों ने दिया दुहरा कलाम ग़ंचों का,
गंध बर मौन रहा आह! एक मेरा सुमन ।
जानकीवल्लभ शास्त्री
About the poet

जानकीवल्लभ शास्त्री

Acharya Janki Ballabh Shastri was an Indian Hindi poet, writer and critic. He declined to accept Padma Shri in 2010 stating his disciples deserved much more than Shri. He also refused the Padmashri in 1994. आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री (५ फरवरी १९१६ - ०७ अप्रैल…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like