लोग जो गुनगुनाते रहे - जहीर कुरैशी

जहीर कुरैशीजहीर कुरैशी5 Sept 1950 – 20 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

लोग जो गुनगुनाते रहे
मन ही मन सुर में गाते रहे ।

अनवरत मीठी मुस्कान से
फूल सबको लुभाते रहे ।

ख़ुद भी उड़ते हैं आकाश में
जो पतंगे उड़ाते रहे ।

सिर मुड़ाते ही ओले पड़े
लोग सिर को बचाते रहे ।

मेघ बनकर समंदर सदा
मीठे जल तक भी आते रहे ।

काला धन कुछ रुका देश में
कुछ विदेशों में खाते रहे ।

ऊँचे महलों के रक्षा-कवच
सबसे पहले अहाते रहे !
जहीर कुरैशी
About the poet

जहीर कुरैशी

View profile & all 29 Poems / Stories