ख़याल-ए-यार जब आता है बे-ताबाना आता - जगन्नाथ आज़ाद

जगन्नाथ आज़ादजगन्नाथ आज़ाद5 Sept 1918 – 24 Sept 2004

4 min read · 12.4K reads

ख़याल-ए-यार जब आता है बे-ताबाना आता है
के जैसे शम्मा की जानिब कोई परवाना आता है

तसव्वुर इस तरह आता है तेरा महफ़िल-ए-दिल में
मेरे हाथों में जैसे ख़ुद ब-ख़ुद-पैमाना आता है

ख़िरद वालो ख़बर भी है कभी ऐसा भी होता है
जुनूँ की जुस्तुजू में आप ही वीराना आता है

कभी क़स्द-ए-हरम को जब क़दम अपना उठाता हूँ
मेरे हर इक क़दम पर इक नया बुत-ख़ाना आता है

दर-ए-जानाँ से आता हूँ तो लोग आपस में कहते हैं
फ़क़ीर आता है और बा-शौकत-ए-शाहाना आता है

दकन की हीर से आज़ाद कोई जा के ये कह दे
के राँझे के वतन से आज इक दीवाना आता है

वही ज़िक्र-ए-दकन है और वही फ़ुर्क़त की बातें हैं
तुझे आज़ाद कोई और भी अफ़साना आता है
जगन्नाथ आज़ाद
About the poet

जगन्नाथ आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जगन्नाथ आज़ाद

  1. भारत के मुसलमां - जगन्नाथ आज़ाद

    इस दौर में तू क्यों है परेशां व हेरासांभारत का तू फ़रज़ंद है बेगाना नहीं है

    12.4K reads
  2. अहबाबे-पाकिस्तान के नाम - जगन्नाथ आज़ाद

    एक नया माहौल, इक ताज़ा समां पैदा करेंदोस्तो ! आओ मोहब्ब त की ज़बां पैदा करें

    12.4K reads
  3. आज़ाद हिन्द फ़ौज - जगन्नाथ आज़ाद

    पाइन्‍दाबाद हिन्‍द की अय फ़ौजे-ख़ुश़निहादवह दिन खु़दा करे कि बर आये तिरी मुराद

    12.4K reads
  4. सुभाषचन्द्र बोस और बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार पर - जगन्नाथ आज़ाद

    अय शहे-हिन्दोस्तां, अय लाल किले के मकींआसमां होने को है फिर इस वतन की सरज़मीं

    12.4K reads
  5. जो था दिल का दौर गया - जगन्नाथ आज़ाद

    जो था दिल का दौर गया मगर है नज़र में अब भी वो अंजुमनवो खयाल-ए-दोस्त चमन चमन, वो जमाल-ए-दोस्त बदन बदन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like