आल्ह खण्ड - जगनिक

जगनिकजगनिक

4 min read · 12.4K reads

मेरा भी तो मन करता है
मैं भी पढ़ने जाऊँ।
अच्छे कपड़े पहन, पीठ पर
बस्ता भी लटकाऊँ।
क्यों अम्माँ औरों के घर
चौका-बरतन करती है?
झाडू़ देती, कपड़े धोती
पानी भी भरती है।

अम्माँ कहती रोज, बीनकर
कूड़ा-कचरा लाओ।
लेकिन मेरा मन कहता है-
‘अम्माँ, मुझे पढ़ाओ।’

कल्लन कल बोला,
‘बच्चू मत देखो ऐसे सपने,
दूर बहुत है चाँद
हाथ हैं छोटे-छोटे अपने।’

लेकिन मैंने सुना हमारे लिए
बहुत कुछ आता,
हमें नहीं मिलता
रस्ते में कोई चट कर जाता!

पिंकी कहती है बच्चों की
बहुत किताबें छपतीं,
सजी-धजी दूकानों में
शीशे के भीतर रहतीं।

मिल पातीं यदि मुझे किताबें
सुंदर चित्रों वाली,
फिर तो अपनी भी यों ही
होती कुछ बात निराली!
जगनिक
About the poet

जगनिक

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय