ख़ानदानी क़ौल का तो पास रख - जगदीश राज फ़िगार

जगदीश राज फ़िगारजगदीश राज फ़िगार

4 min read · 12.4K reads

ख़ानदानी क़ौल का तो पास रख
राम है तो सामने बन-बास रख।

आस के गौहर भी कुछ मिल जाएँगे
यास के कुछ पत्थरों को पास रख।

तू इमारत के महल का ख़्वाब छोड़
ख़्वाब में बस झोंपड़ी का बास रख।

महज़ तेरी ज़ात तक महदूद क्यूँ
मौसमों के कैफ़ का भी पास रख।

दहर में माज़ी भी था तेरा न भूल
आने वाले कल में भी विश्वास रख।

तुझ को अपने ग़म का तो एहसास हो
अपने पहलू में दिल-ए-हस्सास रख।

दौलत-ए-इफ़्लास तुझ को मिल गई
दौलत-ए-कौनैन की अब आस रख।

मुब्तदी को लौह से है वास्ता
तू तो है अहल-ए-क़लम क़िर्तास रख।

बोस्ताँ सब को लगे तेरा वजूद
अपने तन में इस लिए बू-बास रख।

ये ज़माँ है तेज़-रौ घोड़ा नहीं
हाथ में अपने न उस की रास रख।

साहिब-ए-मक़्दूर है माना फ़िगार
ये तुझे किस ने कहा था दास रख।
जगदीश राज फ़िगार
About the poet

जगदीश राज फ़िगार

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like