साँझ-6 - जगदीश गुप्त

जगदीश गुप्तजगदीश गुप्त

9 min read · 12.4K reads

मत मेरी आेर निहारो,
मेेरी आँखें हैं सूनी।
फिर सुलग उठेंगी सँासें,
फिर धधक उठेगी धूनी।।७६।।

धीरे-धीरे होता है,
उर पर प्रहार आँसू का।
नभ से कुछ तारे टूटे,
बँध गया तार आँसू का।।७७।।

तटहीन व्योम-गंगा में,
तारापित-तरनी तिरती।
तारक बुदबुद उठते हैं,
पतवार किरन की गिरती।।७८।।

छिप गया किसी झुरमुट में,
मेरे मन का यदुवंशी।
करूणा-कानन में गँूजी,
आकुल प्राणों की वंशी।।७९।।

स्वर-स्वगर्ंगा लहराई,
उर-वीणा के तारों में।
खो गई हृदय की तरणी,
लहरीली झँकारों में।।८०।।

सासों से अनुप्राणित हो,
कोमल कोमल स्वर-लहरी।
कानों के मग से आकर,
सूने मानस में ठहरी।।८१।।

चंचल हो चली उँगलियाँ,
छिदर्ान्वेषण करने को।
पर नाच उठीं जाने क्यों,
मुरली का मन हरने को।।८२।।

आगत की स्वर-लहरी में,
झलके अतीत के आँसू।
किसने तारों को छेड़ा,
आगये गीत के आँसू।।८३।।

कुछ डूब गये थे तारे,
छिव-धारायें उिमर्ल थी।
रजनी की काली आँखें,
हो चली तिनक तिन्दर्ल थी।।८४।।

दुख कहते हैं, पग-पग पर,
करूणा का सम्बल देंगे।
जीवन की हर मंिजल पर,
दृग कहते हैं, जल देंगे।।८५।।

आशा प्रदिशर्का बनकर
करती निदेर्श दिशा का।
मैं सोच रहा हँू - चल दँू,
ज्यों ही हो अन्त निशा का।।८६।।

कोलाहल-मय जगती के,
त्यागे आह्वान घनेरे।
फिर भी एकाकीपन में,
मुझको मेरे दुख घेरे।।८७।।

काली-काली रजनी में,
काले बादल घिर आये।
या बुझे हुये सपने हैं,
नभ के नयनों में छाये।।८८।।

चाँदनी पी गई आँखें,
छलके पलकों के साथी।
माधुरी अधिक थी विधु में,
या सुधि में अधिक सुधा थी।।८९।।

प्यासी पलको पर उतरी,
पूनो के शशि की किरने।
घुल-घुल कर पिघल-पिघल कर,
फिर लगीं बिखरने, गिरने।।९०।।
जगदीश गुप्त
About the poet

जगदीश गुप्त

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी