साँझ-5 - जगदीश गुप्त

जगदीश गुप्तजगदीश गुप्त

8 min read · 12.4K reads

करूणा की गहरी धारा,
अभिलाषाआें की आँधी।
मैंने पलकों में रोकी,
मैंने सासों से बाँधी।।६१।।

कोमलता बनी कहानी,
मैं निष्ठुरता से हारा।
किन शैलों से टकराई,
मेरे जीवन की धारा।।६२।।

कर गया कौन नयनों से,
जल-फूलों की बौछारें।
बिछ गई मौन हो मग में,
मेरे मन की मनुहारें।।६३।।

यह कौन हृदय में आकर,
कोमलता को मलता है।
छल छल छल छलक-छलक कर,
नयनों से बह चलाता है।।६४।।

हो गया एक ही पल में,
अवसान रम्य जीवन का।
किससे टकराकर टूटा,
सब तारतम्य जीवन का।।६५।।

कुछ बिखरीं कुछ कुम्हलाई,
मुख म्लान हुआ आधों का,
सुधिके अधीर झोकों में,
लुट गया बिपिन साधों का।।६६।।

निश्वासों से गति पाई,
घिर गये दृगों में आकर।
करूणा के बादल बरसे,
यौवन गिरि से टकराकर।।६७।।

जितनी विपदाएँ आई,
सब सहता रहा अकेले।
जीवन में पग रखते ही,
मैंने कितने दुख झेले।।६८।।

पोंछे कब किसने आँसू,
अपने अदोष अंचल से।
केवल प्रवंचना पाई,
उन मुसकानों के छल से।।६९।।

अब तो प्रतिपल पलकों को,
रहते हैं आँसू घेरे।
फिर ही न सके फिर वे दिन,
जबसे तुमने दृग फेरे।।७०।।

जबसे सौन्दयर् तुम्हारा,
मेरे नयनों से रूठा।
सुख की स्वतंत्र सत्ता का,
अभिमान हो गया झूठा।।७१।।

जिस दिन मन की लहरों ने,
निष्ठुरता के तट चूमें।
पलकों में जो सपने थे,
सब डूब गये आँसू में।।७२।।

जिन मुस्कानों पर रीझा,
उनसे न कभी फिर पाया।
सैंकड़ों बार धीरे से,
मैंने मन को समझाया।।७३।।

ठोकर सी लगी अचानक
अन्तर के आधारों को।
जब समझ न पाये तुम भी,
उन्मन, उन मनुहारों को।।७४।।

भयभीत हो उठीं साँसें,
मन का कण-कण थरार्या।
अपना सब कुछ देकर भी,
जब तिरस्कार ही पाया।।७५।।
जगदीश गुप्त
About the poet

जगदीश गुप्त

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी