साँझ-11 - जगदीश गुप्त

जगदीश गुप्तजगदीश गुप्त

9 min read · 12.4K reads

खिल उठा मुकुल-दल सुरिमत,
छिव अखिल भुवन में छाई।
साकार हो गई सहसा,
जैसे तरू की तरूणाई।।१५१।।

कामिनी-कुंज में खोई,
रजनी की सारी माया।
तारक प्रसून वन बैठे,
दर्ुमदल में तिमर समाया।।१५२।।

जितना वैभव जो चाहे,
कामिनी-विटप से लेले।
हीरक से सुमन सलोने,
मरकत से दल अलबेले।।१५३।।

जाने कितनी कोमल हैं,
चू पड़ती तिनक छुये से।
हिम-धवल पाँच पंखुरियाँ,
शर पंच पंचशर के से।।१५४।।

हो गये पार अन्तर के,
मैं देख रहा भूला सा।
मेरी साँसो-साँसों में,
कीमिनी-कुंज फूला सा।।१५५।।

सुधियों में बेसुध होकर,
मैंने सब सुधबुध खोई।
जीवन की गीली गाथा,
कामिनी-कुंज में सोई।।१५६।।

पीली पराग किणकाऐं,
किंजल्क-जाल में उलझीं।
इस उलझन के चिंतन से,
चिंता की अलकें सुलझी।।१५७।।

लिपटी जाती हैं तरू से,
बल खा-खाकर बल्लरियाँ।
रहती हैं पर फैलाये,
ऊपर सौरभ की पिरयाँ।।१५८।।

सौरभ की चलाचली में,
यह मौन व्यथा भर लाये।
किस तप्त श्वास को छूकर,
कामिनी-कुसुम कुम्हलाये।।१५९।।

सूना मन, सूना जीवन,
सूने दिन, सूनी रातें।
सूनी-सूनी आँखोें में,
छाई दुख की बरसातें।।१६०।।

धँुधले अतीत की स्मृति में,
खोया-खोया सा निश्चल।
शिखरों पर टिककर जैसे,
कुछ सोच रहा है बादल।।१६१।।

कल्पने ! वहां पर ले चल,
स्वर जहां निखर जाता हो।
रिश्मयाँ नृत्य करती हो,
तारक-समूह गाता हो।।१६२।।

नीरव नीरद के पट पर,
बँूदों के घँुघुरू छमके।
संगीत स्वप्न लखता हो,
चंचल चपलाएं चमकें।।१६३।।

रिमझिम-रिमझिम पावस का,
कल जल-तरंग बजता हो।
लय में लय हो जाने को,
नव इन्दर्-धनुष सजता हो।।१६४।।

पलकों के शिथिल क्षितिज पर,
दिन-रात जलद छाते हैं।
वरदान उमड़ आते हैं,
अभिशाप बरस जाते हैं।।१६५।।
जगदीश गुप्त
About the poet

जगदीश गुप्त

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी