उच्छवासों से - जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी

जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषीजगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी

5 min read · 12.4K reads

ऐ उर के जलते उच्छ्वासों जग को ज्वलदांगार बना दो,
क्लान्त स्वरों को, शान्त स्वरों को, सबको हाहाकार बना दो,
सप्तलोक क्या भुवन चतुर्दश को, फिरकी सा घूर्णित कर दो,
गिरि सुमेर के मेरुदण्ड को, कुलिश करों से चूर्णित कर दो,
शूर क्रूर इन दोनों ही को, रणशय्या पर शीघ्र सुला दो,
इनकी माँ, बेटी, बहनों, वधुओं को, हा हा रुदन रुला दो,
मानव-दानव-दल में घुसकर बन-बन तीर कलेजे छेदो,
छूरी बनकर छाती छेदो, भाले बनकर भेजे भेदो,
कोई भी बेलगाम बचे मत, प्रलयंकर हो लाय लगा दो,
उठा उठाकर आज पदस्थों को पटको, पददलित बना दो,
थल को जल, जल अग्नि, अग्नि को वायु, वायु अविचलित बना दो,
उससे शून्य, शून्य नभ को फिर, कर भैरव-रव तीव्र हिला दो,
इससे मिट्टी न बन सके फिर, मिट्टी में इस भाँति मिला दो,
दुख मत रक्खो, सुख मत रक्खो, संसृति की कुछ बात न रक्खो,
साँझ न रक्खो, प्रात न रक्खो, ये दुर्दिन दिन-रात न रक्खो।

बरहमपुर-बंगाल जेल
रचनाकाल : 1931
जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी
About the poet

जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी