जहाँ तेग़-ए-हिम्मत अलम देखते हैं

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

जहाँ तेग़-ए-हिम्मत अलम देखते हैं

महालात का सर क़लम देखते हैं

जो बैठे थे याँ पा-ब-दामान-ए-हस्ती

उन्हें सर-ब-जेब-ए-अदम देखते हैं

कमालात-ए-साने' पे जिन की नज़र है

वो ख़ूबी-ए-मस्नूअ' कम देखते हैं

नहीं मुब्तला जो तन-आसानियों में

उन्हें दम-ब-दम ताज़ा-दम देखते हैं

नहीं जिन को जाह-ओ-हशम का तकब्बुर

वही लुत्फ़-ए-जाह-ओ-हशम देखते हैं

शिकम-परवरी जिन का शेवा है उन को

असीर-ए-जफ़ा-ए-शिकम देखते हैं

बस ऐ रंग-ओ-बू तू न कर नाज़ बे-जा

ख़ुदा जाने क्या बात हम देखते हैं

उड़ाते हैं जो रख़्श-ए-हिम्मत को सरपट

वो मंज़िल को ज़ेर-ए-क़दम देखते हैं

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads