है जान-ए-हज़ीं एक लब-ए-रूह-फ़ज़ा दो

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

है जान-ए-हज़ीं एक लब-ए-रूह-फ़ज़ा दो

ऐ काश कि इस एक की हो जाएँ दवा दो

था ख़ार-ए-जिगर हिज्र में तन्हा ग़म-ए-दूरी

हैं आफ़त-ए-जाँ वस्ल में अब शर्म-ओ-हया दो

मस्ताना-रविश क्यूँ न चले वो निगह-ए-नाज़

आँखें हैं कि हैं जाम-ए-मय-ए-होश-रुबा दो

जी तंग है क्या कीजिए और जोश-ए-बला ये

दिल एक है क्या दीजिए और ज़ुल्फ़-ए-दोता दो

है ऐन इनायत जो निशाँ पूछिए मेरा

ये भी नहीं मंज़ूर तो अपना ही पता दो

क्या दाम-ए-फ़रेब उस ने बिछाया है दिल-आवेज़

दो आन फँसें और जो हो जाएँ रिहा दो

गर नाज़-ए-ख़ुद-आरा को है यकताई का दावा

क्यूँ आईना देखा कि हुए जल्वा-नुमा दो

बेबाकी-ओ-शोख़ी भी है और शर्म-ओ-हया भी

दो महरम-ए-असरार हैं तो पर्दा-कुशा दो

दो गेसू-ओ-दो ज़ुल्फ़-ए-बला-ख़ेज़ हैं चारों

हाँ काकुल-ए-ख़मदार भी हैं उन के सिवा दो

वो तर्ज़-ओ-रविश हाए वो अंदाज़-ओ-अदा हैफ़

क्या बचते दिल-ओ-जान कुजा चार कुजा दो

सेरी-ए-नज़र भी न हुई हाए मयस्सर

आँखें जो हुईं चार लगे तीर-ए-क़ज़ा दो

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads