एक वक़्त में एक काम - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

है काम के वक़्त काम अच्छा

और खेल के वक़्त खेल ज़ेबा

जब काम का वक़्त हो करो काम

भूले से भी खेल का न लो नाम

हाँ खेल के वक़्त ख़ूब खेलो

कूदो फाँदो कि डंड पेलो

ख़ुश रहने का है यही तरीक़ा

हर बात का सीखिए सलीक़ा

हिम्मत को न हारियो ख़ुदा-रा

मत ढूँडियो ग़ैर का सहारा

अपनी हिम्मत से काम करना

मुश्किल हो तो चाहिए न डरना

जो कुछ हो सो अपने दम क़दम से

क्या काम है ग़ैर के करम से

मत छोड़ियो काम को अधूरा

बे-कार है जो हुआ न पूरा

हर वक़्त मैं सिर्फ़ एक ही काम

पा सकता है बेहतरी से अंजाम

जब काम में काम और छेड़ा

दोनों ही में पड़ गया बखेड़ा

जो वक़्त गुज़र गया अकारत

अफ़्सोस! हुआ ख़ज़ाना ग़ारत

है काम के वक़्त काम अच्छा

और खेल के वक़्त खेल ज़ेबा

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads