फ़ेस बुक - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

लॉग-इन करते करते

पहली जो तस्वीर उभरी

लाश थी वो

लाश का चेहरा खुला हुआ था

नीचे लाइक लिखा हुआ था

कर्सर उस पर काँप रहा था

उस के नीचे

सालगिरह का केक सजा था

ग़ुब्बारों और तोहफ़ों से

सारा कमरा भरा हुआ था

यहाँ भी लाइक लिखा हुआ था

मैं हैरत से देख रही थी

सोच रही थी

न-जाने इस नई लुग़त में

लाइक का मतलब क्या होगा

हम ने तो इस लफ़्ज़ के पीछे

ख़ूँ थूका बन-बास लिया

हम जैसे दीवाने

लफ़्ज़ों की तौक़ीर पे मरने वाले

मुश्किल ही से समझौता कर पाते हैं

हम जैसे दीवानों की

अल्फ़ाज़ हँसी उड़ाते हैं

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories