एक सवाल - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

गर ये तय है

जो कुछ भी हुआ

पहले से लिखा था क़िस्मत में

फिर तुम ने जितना ज़ुल्म किया

और हम ने जितना सब्र किया

वो किस खाते में जाएगा

मजबूर महज़ हैं जब हम सब

फिर अद्ल की सूरत है कोई

ये जन्नत दोज़ख़ जज़ा सज़ा

इन सब की ज़रूरत है कोई

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories